19 C
Aligarh
Sunday, November 9, 2025
19 C
Aligarh

बरेली: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, नगर आयुक्त के समझाने पर माने, कल से उठाया जाएगा कूड़ा

बरेली, लोकजनता। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और नगर निगम कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद शहर में दो दिनों तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रही. जिसके कारण शहर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गयी थी. रविवार को नगर आयुक्त के समझाने पर सफाई कर्मचारी मान गये, इसलिए सोमवार से शहर में फिर से कूड़ा उठान शुरू हो जायेगा.

दरअसल, शुक्रवार को हुए विवाद के बाद कर्मचारियों ने शनिवार और रविवार को शहर के किसी भी जोन से कूड़ा नहीं उठाया और सफाई का काम भी बंद कर दिया. इससे शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में कूड़ा जमा हो गया. कई स्थानों पर कूड़ा सड़कों तक पहुंच गया है। सफाई कर्मचारी रविवार को भी हड़ताल पर रहे। नगर आयुक्त संजीव मौर्य लगातार सफाई कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कराने के लिए बातचीत कर रहे थे.

लेकिन निगम कर्मचारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. रविवार को काफी समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इसलिए सोमवार से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और शहर की सड़कों व गलियों की सफाई शुरू हो जाएगी।

शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर
शहर में कूड़ा उठान नहीं होने से स्थिति बदतर हो गयी. पीलीभीत रोड पर सेटेलाइट बस स्टैंड से लेकर बीसलपुर चौराहा, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, पुराने शहर तक सड़क किनारे पूरे दिन गंदगी बिखरी रही। बाजारों में भी कूड़े के ढेर नजर आए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हुआ। अब हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App