मुंबई बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर से अर्जुन रामपाल का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है. इस बीच रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन रामपाल का एक शानदार लुक शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. अर्जुन रामपाल का ‘धुरंधर’ लुक फैंस के बीच चर्चा में है.
https://www.instagram.com/p/DQySrMtDEgu/?utm_source=ig_web_button_share_शीट
रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल का दमदार लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12.12 बजे आएगा. इस पोस्टर में अर्जुन रामपाल को इंटेंस लुक में देखा जा सकता है. जैकेट, चश्मे और इंटेंस लुक के साथ अर्जुन का ये कातिलाना अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म धुरंधर 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



