23.8 C
Aligarh
Sunday, November 9, 2025
23.8 C
Aligarh

यूपी: अगले दिन होनी थी रिहाई…लेकिन घर पहुंची कैदी की मौत की खबर, सदमे में परिवार

बरेली, लोकजनता। इज्जतनगर क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल में शुक्रवार को बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव निवासी कैदी महेंद्र (58) की मौत हो गई। महेंद्र दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था।

भाई बेचेलाल ने बताया कि महेंद्र पॉक्सो एक्ट के मामले में ढाई साल से बदायूं जेल में सजा काट रहा था। दो दिन पहले ही उसे बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था और सजा पूरी होने के बाद शनिवार को उसे रिहा किया जाना था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह जेल प्रशासन से सूचना मिली कि महेंद्र की मौत हो गयी है.

सूचना मिलते ही परिजन बरेली पहुंचे और जेलर पर लापरवाही का आरोप लगाया। बेचेलाल ने कहा कि हमारा परिवार सदमे में है. उनकी पूरी देखभाल करना जेल प्रशासन की जिम्मेदारी थी. पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी और छह बच्चे हैं।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App