धर्म डेस्क. आज का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है तो कुछ को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आज ग्रहों की चाल आपके करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार और सेहत पर असर डाल सकती है. आइए जानते हैं आज का राशिफल 12 राशियों के लिए क्या कहता है।
मेष- आज जातक स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में सफलता के योग हैं. कारोबार में अपनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
वृषभ- आज का दिन अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर से सावधान रहें, धोखा मिलने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और पारिवारिक संबंध मधुर बनाए रखें।
मिथुन राशि – आज पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं जिससे मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नया काम या निवेश करने से बचें, ख़ास तौर पर शेयर बाज़ार में। परिवार में मतभेद संभव है, लेकिन आपका सम्मान बना रहेगा।
कर्क – आज आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर भविष्य में दिखेगा. आर्थिक स्थिति थोड़ी कमज़ोर रहेगी, लेकिन मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नए काम शुरू होने के योग हैं. परिवार में शुभ कार्य या मेहमानों के आगमन के संकेत हैं।
सिंह- आज का दिन सफल रहेगा। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में आपको अनुकूल निर्णय मिल सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा, नई साझेदारी की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।
कन्या- आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है जिसके लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और किसी से बहस हो सकती है। व्यापार में घाटे से बचें.
तुला- आज वाहन चलाते समय सावधान रहें. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। गलत लोगों की संगति से आर्थिक हानि हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक – आज कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा और सफलता मिलने की भी संभावना है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है. जीवनसाथी से मतभेद खत्म होंगे.
धनु- आज लोग वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं. आपको परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक या पारिवारिक यात्रा की संभावना है।
मकर- आज का दिन जातक के लिए भावनात्मक रूप से कठिन दिन हो सकता है। किसी दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कारोबार में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए बड़े फैसले लेने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।



