17.2 C
Aligarh
Saturday, November 8, 2025
17.2 C
Aligarh

MPPSC 2023 फाइनल रिजल्ट: MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट, पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप, उम्मीदवार ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट


भोपाल. MPPSC 2023 अंतिम परिणाम: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में पन्ना के अजीत मिश्रा ने राज्य में टॉप किया है। वर्तमान में अजीत मिश्रा मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। वहीं, सागर के यशपाल स्वर्णकार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

MPPSC 2023 फाइनल रिजल्ट: बता दें कि यह परीक्षा 229 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इनमें से 197 पदों पर चयन हो चुका है, जबकि 7 पद पूर्व सैनिकों के लिए खाली हैं। एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। चयनित उम्मीदवारों की साक्षात्कार प्रक्रिया 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच पूरी की गई थी।

खबर अपडेट की जा रही है…

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App