25.6 C
Aligarh
Sunday, November 9, 2025
25.6 C
Aligarh

आनंद मार्ग महिला कल्याण विभाग द्वारा रांची में युवा सम्मेलन का आयोजन, 200 छात्राओं को मिला नैतिकता एवं सेवा का प्रशिक्षण.


न्यूज11भारत
रांची/डेस्क:
आनंद मार्ग महिला कल्याण विभाग, रांची द्वारा श्रद्धानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रांची) में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं को सेवा और आध्यात्मिकता के माध्यम से युवाओं में परिवर्तन विषय पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में महिला कल्याण विभाग के मनीला सेक्टर के क्षेत्रीय सचिव अवधूतिका आनंद चित्तप्रभा आचार्य ने कहा कि नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा से ही इस दुनिया का कल्याण संभव है। एक अनैतिक व्यक्ति उच्च शिक्षा का दुरुपयोग कर पूरे मानव समाज को विनाश के कगार पर पहुंचा सकता है, लेकिन नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा हमेशा संपूर्ण ब्रह्मांड के कल्याण के बारे में सोचती है। इसलिए हर युवा को अपने दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का पालन करना जरूरी है।

सह प्रशिक्षक के रूप में शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा शाहदेव ने बच्चों को बताया कि जब तक मानव शरीर स्वस्थ नहीं होगा, तब तक एक सशक्त मानव समाज की स्थापना नहीं हो सकती है. आज हम अपनी संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से बीमार हो गये हैं। इसलिए हमें अपनी संस्कृति का अनुसरण करते हुए सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए सात्विक भोजन और विचारों का सेवन करना होगा। व्यावहारिक प्रशिक्षण में महिला कल्याण विभाग, रांची की क्षेत्रीय सचिव अवधूतिका आनंद स्नेहमाया आचार्य ने लघु नाटक के माध्यम से बच्चों को यम-नियम का प्रशिक्षण दिया. मंच एवं कार्यक्रम की संयोजिका के रूप में मृदुला दीदी तथा कार्यक्रम के सहयोगी के रूप में चेतना, अनुपमा एवं द्वुतिका तथा धन्यवाद ज्ञापन के लिए विद्यालय ए के प्राचार्य रहे। का। मिश्रा एवं सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें: केरल की ‘लेडी कॉप’! जिन्होंने बल नहीं बुद्धि के बल पर पलामू का इतिहास बदल दिया.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App