16.1 C
Aligarh
Sunday, November 9, 2025
16.1 C
Aligarh

लता चौक से सहादतगंज तक हर 10 मिनट पर मिलेगी ई-बस…हर 15 मिनट पर चलेगी

अयोध्या, लोकजनता: अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए संचालित ई-बस सेवा की नई समय सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इसके तहत रूट नंबर एक लता-चौक-सहादतगंज-लता चौक के लिए हर 10 मिनट पर और रूट नंबर दो अयोध्या-डिपो-मेडिकल कॉलेज-अयोध्या डिपो के लिए हर 15 मिनट पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी. रूट नंबर एक पर 12 बसें और रूट नंबर दो पर पांच बसें संचालित की जाएंगी.

अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी श्रद्धालुओं ने भी बसों के समय की व्यवस्था करने की बात कही। यात्रियों के सुझाव पर ई-बस सेवा की नई समय सारिणी बनाई गई।

सुबह 6:25 बजे लता चौक से और 6:35 बजे अयोध्या डिपो से संचालन शुरू होगा।

लता चौक से सहादतगंज तक बस सेवा रामपथ से होकर गुजरेगी। यह एक तरफ की दूरी 50 मिनट में तय करेगी। जबकि अयोध्या डिपो से मेडिकल कॉलेज जाने वाली बस देवकाली हाईवे से होते हुए एक तरफ की दूरी 25 मिनट में तय करेगी। रूट नंबर एक पर पहली बस सुबह 6:25 बजे लता चौक से रवाना होगी। यह बस हनुमानगढ़ी चौराहा, श्रीराम जन्मभूमि, टेढ़ी बाजार होते हुए 7:15 बजे सहादतगंज पहुंचेगी। वापसी में यह बस 8:10 बजे लता चौक पहुंचेगी। इसी तरह यह सेवा हर 10 मिनट पर संचालित होगी. वहीं, रूट नंबर दो के लिए पहली बस सुबह 6:35 बजे अयोध्या डिपो से रवाना होगी, जो सिविल लाइंस, फतेहगंज ओवरब्रिज, देवकाली तिराहा होते हुए सात बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह साढ़े सात बजे अयोध्या डिपो पहुंचेगी। यह सेवा भी हर 15 मिनट पर उपलब्ध रहेगी.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App