18.4 C
Aligarh
Friday, November 7, 2025
18.4 C
Aligarh

तीरंदाजी प्रतिभाओं को दी जायेगी हर संभव सुविधा: अवनीश अवस्थी

बाराबंकी, लोकजनता। 10वीं सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता शुक्रवार की सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने कहा कि तीरंदाजी जैसे खेल में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव सुविधा मुहैया करायी जायेगी. उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में 43 जिलों के 264 बालक एवं 128 बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को 30 व 20 मीटर की इंडियन राउंड प्रतियोगिता हुई। दोपहर में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शकल पहुंचे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक वेद कुमार, बलराम कृष्ण यादव, संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह राणा, मण्डल क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष अश्वनी वर्मा तथा एसोसिएशन के सदस्य बाबूराम सिंह, सुनील यादव, जीतेन्द्र पटेल, पवन वर्मा, पंकज पांडे, विवेक सिंह व आशुतोष वर्मा भी उपस्थित रहे।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App