18.4 C
Aligarh
Friday, November 7, 2025
18.4 C
Aligarh

बाराबंकी: महादेवा महोत्सव, 40 फीट ऊंची अमरनाथ गुफा होगी आकर्षण का केंद्र, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन.

रामनगर/बाराबंकी, लोकजनता। महादेवा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए मेला मैदान में 40 फीट ऊंची अमरनाथ गुफा का निर्माण लखनऊ की टीम द्वारा शुरू कर दिया गया है। 17 से 23 नवंबर तक चलने वाले सात दिवसीय महोत्सव में यह गुफा दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी।

शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानू सिंह व नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। पूजा के बाद पंडित अनिल शास्त्री ने गुफा की नींव रखी। गुफा के निर्माण में 200 फीट ऊंचे भव्य पर्वत का निर्माण किया जाएगा। महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा, गायक समर सिंह, शिल्पी राज, कवयित्री अनामिका सिंह, गजल गायक कुमार सत्यम समेत कई नामचीन कलाकार भाग लेंगे.

इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी, दंगल, झूले और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी होंगी। जिलाधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी महोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App