21.6 C
Aligarh
Friday, November 7, 2025
21.6 C
Aligarh

झारखंड में मौसम रहेगा साफ, तापमान में गिरावट की संभावना


रांची: आने वाले 5-6 दिनों में झारखंड के विभिन्न जिलों में मौसम साफ रहेगा. राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है.

इससे ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. विभाग की ओर से बताया गया है कि रांची समेत अन्य जिलों में सुबह और देर रात में कोहरा छाया रहेगा. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान सिमडेगा जिले के बानो में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शुक्रवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ रहा. सुबह में कनकनी महसूस हुई लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप महसूस हुई.

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री, जमशेदपुर में 31.3 डिग्री, डाल्टेनगंज में 32 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App