23.8 C
Aligarh
Friday, November 7, 2025
23.8 C
Aligarh

झारखंड मौसम: झारखंडवासियों, कृपया इंतजार करें! 48 घंटे बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा


न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है और नवंबर की शुरुआत में ही राज्य के कई जिले शीतलहर की चपेट में आ गये हैं. राजधानी रांची समेत अन्य इलाकों में शाम होते ही लोग मोटे शॉल और चादर से खुद को ढकने लगे हैं. सिमडेगा और खूंटी जैसे जिलों में शाम 6 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा है, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है.

भीषण ठंड का ‘ट्रेलर’
मौसम विभाग के मुताबिक ये तो सिर्फ शुरुआत है. अगले 48 घंटों के बाद ठंड अपना असली रंग दिखाएगी. अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है, जिसके बाद पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

फिलहाल कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, देवघर, चतरा, पलामू और खूंटी जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है. राज्य के बाकी जिलों में भी ठंड बढ़ी है, जहां न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह का तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन इसके बाद हवा की दिशा में बदलाव और तीव्रता के कारण न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी. इसके चलते ठंड के साथ-साथ सुबह में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा, हालांकि दोपहर में मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है।

ला नीना प्रभाव
मौसम विभाग ने इस बार कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है. विभाग के मुताबिक, इस साल ला नीना प्रभाव के कारण ठंड का मौसम मध्य मार्च तक रह सकता है. इसका मतलब है कि इस बार लोगों को स्वेटर पहनकर होली मनानी पड़ सकती है. खासकर दिसंबर और जनवरी का महीना हाड़ कंपा देने वाला रहेगा।

यह भी पढ़ें: राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App