पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है. दोपहर सात बजे वोटिंग शुरू हुई 3 बजे तक कुल 53.77% वोटिंग पंजीकृत किया गया।
पहले चरण में कई हाई-प्रोफाइल सीटें- राघोपुर (तेजस्वी यादव), महुआ (तेज प्रताप यादव) और तारापुर भी शामिल हैं, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मैदान में हैं।
बिहार के 18 जिलों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
मुख्य निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिलेवार मतदान इस प्रकार रहा.
- बेगुसराय – 59.82% (सर्वोच्च)
- मुजफ्फरपुर – 58.40%
- गोपालगंज – 58.17%
- लखीसराय – 57.39%
- समस्तीपुर – 56.35%
- मधेपुरा – 55.96%
- सहरसा – 55.22%
- सारण – 54.60%
- खगड़िया – 54.77%
- वैशाली – 53.63%
- नालन्दा – 52.32%
- मुंगेर – 52.17%
- दरभंगा – 51.75%
- बक्सर – 51.69%
- भोजपुर – 50.07%
- सीवान – 50.93%
- शेखपुरा – 49.37%
- पटना – 48.69% (न्यूनतम)
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडे उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा अपडेट शेयर किया.
पहले चरण में 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है.
पहले चरण के मतदान में:
- कुल मतदान केंद्र: 45,341
- ग्रामीण क्षेत्र: 36,733
- कुल जनसंख्या कवरेज: 6.60 करोड़
- मतदाता सूची में नामांकित: 3.75 करोड़ वोटर
- नए मतदाता: 10.72 लाख
- 18-19 आयु वर्ग के मतदाता: 7.38 लाख
इन 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार मतदाता आज का भविष्य तय कर रहे हैं.
VOB चैनल से जुड़ें



