19.3 C
Aligarh
Thursday, November 6, 2025
19.3 C
Aligarh

गांडेय के चिकसोरिया में जनक्रांति वेलफेयर फाउंडेशन का कार्यक्रम, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जा रहा जोर


भारत मंडल/न्यूज़ 11 भारत
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के चिकसोरिया गांव में बुधवार को जनक्रांति वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रसनजोरी पंचायत की मुखिया शीतल कुमारी उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं और विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग को सराहनीय प्रयास बताया. कार्यक्रम में फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष बिनोद मंडल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और विवाह सहायता के लिए उनके पंजीकरण की व्यवस्था की गई है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। मंडल ने समाज के हर गरीब बच्चे को शिक्षा के प्रति सहयोग प्रदान करने का संकल्प भी दोहराया। मौके पर सुबोध सिंह, राजू मंडल, भागीरथ मंडल, गणेश वर्मा, विकास वर्मा, बलदेव तुरी, केंद्रीय सचिव पूज्यनित देवी, दशरथ कोल्ह, पुष्पा तुरी, चंचला देवी, चंद्रमणि मंडल समेत दर्जनों महिलाएं व स्थानीय लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:- मालदीव: नई पीढ़ी अब नहीं कर सकेगी धूम्रपान, नियमों का उल्लंघन करने पर देना होगा भारी जुर्माना

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App