26.8 C
Aligarh
Wednesday, November 5, 2025
26.8 C
Aligarh

इस मामले में लातेहार पिछले 24 घंटे में सबसे निचले पायदान पर रहा.


रांची: झारखंड के लोगों को अब ठंड का सामना करना पड़ रहा है. राज्य के लातेहार जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 15.8 डिग्री पर पहुंच गया है.

आने वाले दिनों में राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल झारखंड में मौसम साफ रहेगा. कई जिलों में रात और सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा और दिन में कभी-कभी आंशिक बादल छाये रहेंगे. इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है.

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले चार-पांच दिनों तक लगातार बारिश होने से जमीन गीली हो गयी है, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है. इसके चलते सुबह और रात में कंपकंपी महसूस हो रही है।

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप निकली. लोगों ने धूप का आनंद लिया।
रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 31 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App