Vivo Y500 Pro को 10 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 200MP कैमरा, 6.67-इंच OLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और IP68+IP69 रेटिंग भी हो सकती है।
प्रकाशित तिथि: मंगल, 04 नवंबर 2025 01:59:06 अपराह्न (IST)
अद्यतन दिनांक: मंगल, 04 नवंबर 2025 01:59:06 अपराह्न (IST)
पर प्रकाश डाला गया
- 6.67-इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रिज़ॉल्यूशन
- 200MP कैमरा, ऑप्टिकल छवि स्थिरीकरण
- 7,000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
टेक्नोलॉजी डेस्क. Vivo जल्द ही चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y500 Pro लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन के डिजाइन और कुछ फीचर्स के बारे में पहले ही जानकारी दे चुकी है।
कहा जा रहा है कि Vivo Y500 Pro अपने पिछले मॉडल Vivo Y500 से काफी बेहतर होगा, जिसे सितंबर में लॉन्च किया गया था। आइए इस नई डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीवो Y500 प्रो लॉन्च
कंपनी ने Vivo Y500 Pro की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन 10 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा और इसका लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगा। कंपनी ने इसके डिज़ाइन का भी खुलासा किया है, जिसमें गोल्डन शेड और मार्बल पैटर्न के साथ एक उभरा हुआ गोल रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है।
वीवो Y500 प्रो के फीचर्स
Vivo Y500 Pro में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन MOBA गेम्स में 120fps HD गेमप्ले ऑफर करेगा। इसके अलावा डिवाइस में OriginOS 6 मिलेगा, जो एंड्रॉइड 16 पर आधारित होगा।
200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी
Vivo Y500 Pro का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 200MP कैमरा हो सकता है। फोन में सैमसंग HP5 सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन होगा, जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देगा। साथ ही इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। स्मार्टफोन में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68+IP69 रेटिंग भी हो सकती है।
अपेक्षित कीमत
Vivo Y500 Pro की कीमत की जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखकर माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत मिड-रेंज में हो सकती है।



