रांची: तृतीय जूनियर नेशनल सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम ने स्वर्ण पदक और बालिका टीम ने कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा.
यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जयपुर (राजस्थान) में आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता सुपर स्पीड खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मान्यता प्राप्त राजस्थान राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। झारखंड बालक खो-खो टीम ने फाइनल मैच में गुजरात राज्य को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
कड़े मुकाबले में 20-05 अंकों से पराजित कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
बालिका वर्ग में भी झारखंड की टीम ने कड़े मुकाबले में नई दिल्ली को 16-11 (सोलह-ग्यारह) अंकों से हराकर कांस्य पदक और चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर इतिहास रच दिया. झारखंड की लड़कियों की टीम ने लगातार दूसरे साल जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। झारखंड की बालक टीम के शिव कुमार को पूरे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ धावक की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
झारखंड टीम की ओर से कप्तान सन्नी कुमार, उपकप्तान शिवम नायक, शिवा कुमार, रोहन कुमार आकाश कुमार और अभिषेक ओरांव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. जबकि बालिका टीम से कप्तान पूजा कुमारी, अनुप्रिया उराँव शालिनी कुमारी, योशी प्रिया और सोनी होरो ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस शानदार उपलब्धि पर झारखंड राज्य सुपर खो खो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय झा, राज्य एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार, संयुक्त सचिव नीतीश कुमार साहू, संरक्षक सजल बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष भरत कुमार, कोषाध्यक्ष सहजाद कुरेशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एकता झा, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष सूरज पांडे, संयुक्त सचिव चंद्रकांत लाल, संयुक्त सचिव कुश कुमार साहू। वरिष्ठ प्रशिक्षक संजय कुमार, शुभम सिंह, सरिता कुमारी, निखिल कुमार, अभिषेक कुमार, प्रीति कुमारी, दिव्या रानी गुप्ता, वेद प्रकाश तिवारी, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी, राहुल कुमार, श्रीकांत कुमार, दीपक मरांडी, हेमंत मरांडी, उमाकांत ओरांव, विराट कच्छप समेत कई गणमान्य लोगों ने झारखंड टीम के सभी सदस्यों को इस सफलता के लिए बधाई दी. बधाइयां और शुभकामनाएं। अंत में झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने इस प्रतियोगिता के लिए किट उपलब्ध कराने वाले हाई हाउस होम कंपनी के निदेशक दीपक बंदी एवं हेमंत मंराडी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया.



