24.8 C
Aligarh
Sunday, November 2, 2025
24.8 C
Aligarh

लखनऊ में बिना लाइसेंस कुत्ते घुमाने पर 4 लोगों पर लगा जुर्माना, 20 हजार रुपये वसूले…1 लैब्राडोर पकड़ा गया

लखनऊ, लोकजनता: नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के कैटल कैचिंग दस्ते ने शुक्रवार को लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया. पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में सुबह 6:30 बजे से जोन 4 के लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड, 1090 चौराहा और अन्य इलाकों में अभियान चलाया गया। बिना लाइसेंस के कुत्ते घुमाते पाए गए चार लोगों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

मौके पर दो नये लाइसेंस भी बनाये गये. 1 लैब्राडोर जब्त किया गया, जिसे जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ दिया गया। अभियान चलता देख कई लोग अपने कुत्तों को लेकर भागते दिखे और नगर निगम की टीम पर रौब जमाने की कोशिश की. उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ लोग लाइसेंस और टीकाकरण कार्ड के साथ नियमों का पालन करते पाए गए। अभियान में प्रवर्तन दल व कुत्ता पकड़ने वाले दस्ते के साथ शिवेक, मनोज सिंह, रामकुमार, अभिनव भारती, नदीम, फुरकान आदि कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:
UPI डेटा से स्मार्ट बनेगी अयोध्या… मेयर ने एशिया प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन में ‘दुबई घोषणा’ पर हस्ताक्षर किए

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App