22.8 C
Aligarh
Saturday, November 1, 2025
22.8 C
Aligarh

सरदार पटेल ने बनाया एक भारत, श्रेष्ठ भारत: पंकज सिंह

भाजपा जिला इकाई ने शुक्रवार को लातेहार जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता यात्रा (रन फॉर यूनिटी) निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस एकता यात्रा की शुरुआत शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के पास स्थित कारगिल पार्क से की गयी. इसके बाद एकता शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए समाहरणालय मोड़ पहुंची. एकता यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत के राजनीतिक इतिहास में वह काम किया जो सदियों तक अमर रहेगा. आजादी के बाद भी जब देश में कई रियासतें थीं, तब सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कुशल राजनीतिक दृष्टिकोण से उन सभी रियासतों को एक सूत्र में पिरोया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया। जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि सरदार पटेल न सिर्फ महान स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि आधुनिक भारत के असली निर्माता भी थे. देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की नींव रखी। अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल जी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा की प्रेरक कहानी है. मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडे ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। मौके पर आनंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, प्रमोद प्रसाद, रघुवीर यादव, विष्णु प्रसाद, पिंटू रंजक, संजय दुबे और विवेक चंद्रवंशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

अस्वीकरण: यह लोकजनता अखबार का स्वचालित समाचार फ़ीड है. इसे लोकजनता.कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

सरदार पटेल ने बनाया एक भारत, श्रेष्ठ भारत : पंकज सिंह पोस्ट लोकजनता पर तैयार है.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App