26 C
Aligarh
Saturday, November 1, 2025
26 C
Aligarh

राष्ट्रीय एकता को समर्पित ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन


गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट

गढ़वा. राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के सभी थाना और ओपी (आउट पोस्ट) क्षेत्रों में ‘रन फॉर यूनिटी’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का प्रतीक बन गया। आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।

प्रमुख आकर्षण:जनभागीदारी: सभी थाना/ओपी प्रभारियों सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, अन्य पुलिस पदाधिकारी/जवान, स्कूली बच्चे एवं क्षेत्र के विभिन्न समुदाय/वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.
​दौड़ और मार्च: प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के बैनर तले दौड़ और मार्च किया, जो स्पष्ट रूप से आयोजन के मूल उद्देश्य को दर्शाता है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम: ​मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें पुलिस उपाधीक्षक (एम), गढ़वा, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा, परिचारी वरीय पुलिस केंद्र गढ़वा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पत्रकार एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

​रूट: दौड़ पुलिस केंद्र, गढ़वा के परेड ग्राउंड से शुरू होकर कल्याणपुर ओवरब्रिज होते हुए पुन: पुलिस केंद्र, गढ़वा परेड ग्राउंड में समाप्त हुई।

शपथ एवं श्रद्धांजलि: ​दौड़ समाप्ति के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा द्वारा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी. इसके बाद देश की एकता और अखंडता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

​यह दिन हर साल 31 अक्टूबर को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी महान सेवाओं को याद करने के लिए मनाया जाता है।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App