24.3 C
Aligarh
Wednesday, October 29, 2025
24.3 C
Aligarh

कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी नगर निगम चुनाव- अजय दुबे


प्रियेश कुमार/न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: कांग्रेस पूरी ताकत से नगर निगम चुनाव लड़ेगी। मेयर से लेकर पार्षद तक उम्मीदवार उतारेंगे. नगर निगम चुनाव की उम्मीदवारी में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। प्रत्याशियों को संगठन स्तर पर पूरा सहयोग मिलेगा. ये बातें बुधवार को धनबाद कांग्रेस नगर निकाय चुनाव प्रभारी अजय दुबे ने कहीं. इसकी बानगी हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय था। कार्यालय में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम प्रभारी अजय कुमार दुबे उपस्थित थे.

अजय दुबे ने कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती का मुख्य आधार हैं। वार्ड स्तर पर संगठन मजबूती से अपना काम कर रहे हैं। इसमें और मजबूती प्रदान करनी होगी. वार्ड अध्यक्षों को अपने-अपने वार्ड में सक्रियता बढ़ानी चाहिए, ताकि बूथ स्तर पर कांग्रेस और आम लोगों में उत्साह बढ़े. वार्ड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसलिए कांग्रेस के सभी साथियों के साथ संगठन पूरी ताकत के साथ खड़ा रहेगा। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में आने वाले दिनों में होने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के दम पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और इस बार के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों की जगह संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जायेगी.

संतोष सिंह ने कहा कि वे महागठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों के बीच जाएं. जनसंपर्क के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें तथा संगठन को भी मजबूत करें तथा संबंध स्थापित कर सभी कार्यों को निष्पादित करें। जिससे आम लोगों के बीच पार्टी की छवि और कांग्रेस का जनाधार मजबूत होगा.

बैठक में मृत्युंजय सिंह, इम्तियाज अली, गंगा बाल्मीकि, श्याम कुमार साव, रंजीत कुमार पांडे, प्रमोद यादव, जियाउल हक, वसंत चौधरी, देवराज कुमार, जीतेंद्र राय, प्रकाश राम, साबिर अहमद, शैलेश कुमार, जयमंगल यादव, शक्ति कुमार, आकाश सिंह, आफताब आलम चंदन मोदक, किसुन कुमार दे, नारायण शौंडिक, इम्तियाज अली, प्रेम कुमार, बिनोद कुमार व अन्य उपस्थित थे. उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: धनबाद: बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App