रामगढ़ : सिख धर्म के प्रवर्तक व सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव के छठे दिन प्रभात फेरी निकाली गयी.
निशान साहिब लेकर प्रभात फेरी का नेतृत्व सरदार गुरजोत सिंह सैनी कर रहे थे. प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकल कर किला मंदिर, लोहा टोला चट्टी बाजार, झंडा चौक मेन रोड, सुभाष चौक होते हुए गुरुद्वारा साहेब पहुंची. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। यहां प्रभात फेरी का स्वागत स्वर्गीय सतपाल सिंह होरा जी के परिवार द्वारा किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सरदार तेजेंद्र सिंह सोनी जी ने सरदार सम्राट सिंह होरा जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया. नाम निरंजन हो, नाम निरंजन हो, दर्शन दो, दरवाजा खोलो, माधव, हम ऐसे हैं, तुम ऐसे हो, नाम मिले ता जीव नानक, नाम मिले ता जीव” संगत शब्द गाते हुए चल रहे थे।
प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सचिव हरदीप सिंह होरा, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, मंजीत सिंह कुज्जू वाले, विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, कंवलजीत सिंह लांबा शामिल हुए. *त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी, कमल जस्सल, विक्की छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, पलविंदर सिंह बल, रिंटू छाबड़ा, गुरजोत सिंह सैनी सिंह जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, मन्नत सिंह, बब्लू छाबड़ा सुमी जॉली गुरबख्श कौर सैनी, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सोनम कालरा, कुदरत छाबड़ा, बलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, लवली लांबा, बलविंदर कौर पवार, बबली सोनी, निक्की लांबा मौजूद रहे।



