22.7 C
Aligarh
Sunday, October 26, 2025
22.7 C
Aligarh

बदायूँ: पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

बदायूँ, अमृत विचार। पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के नरऊ बुजुर्ग गांव निवासी जय सिंह (50) पुत्र भोले राम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका अपनी पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी उसका पत्नी से विवाद हुआ। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।

परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां शनिवार रात जय सिंह की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सिविल लाइन कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है. जांच और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App