30.4 C
Aligarh
Sunday, October 26, 2025
30.4 C
Aligarh

लखनऊ समाचार: कलश यात्रा के साथ 8 दिवसीय शिव महापुराण कथा शुरू हुई

लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से आठ दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को वृन्दावन कॉलोनी स्थित एसकेडी एकेडमी के शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। 101 महिलाएं कलश लेकर ज्ञान सरोवर विद्यालय कथा स्थल पर पहुंचीं। पहले दिन के यजमान भवान सिंह रावत, अधिराज सिंह कठैत और महावीर खंतवाल ने भगवान का आह्वान कर कथा का अनुष्ठान पूजन किया। पंडित मुकेश शुक्ला 1 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा वाचन करेंगे।

कलश यात्रा में आरपी जुयाल, पूरन बिष्ट, अशोक असवाल, राजेंद्र सिंह रावत, किशन सिंह बिष्ट, अनूप बिष्ट, केशव विटालु, हेमंत सिंह गड़िया, हरीश रौतेला, डीडी नरियाल, जगदीश बुटोला, रवींद्र बिष्ट, नारायण जोशी, सोमेंद्र बिष्ट, जगदीश बिष्ट, बलवंत शामिल रहे। वनगी, संगीता रावत, सुनंदा असवाल, रजनी राणा, संगीता सिंह, उषा पांडे, नीलम जुयाल, अर्चना बोरा, अंबा बिष्ट, बिमला बिष्ट, सरला नेगी, बीना गड़िया, सुशीला रौतेला, लता रावत, कमला कठैत, मीना वितालू, विनीता पांडे भी मौजूद रहे।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App