28 C
Aligarh
Sunday, October 26, 2025
28 C
Aligarh

गढ़वा एसपी और डीसी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट

गढ़वा: उपायुक्त गढ़वा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) गढ़वा ने आज जिले के गढ़वा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दानरो नदी पर स्थित विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया और गहन निरीक्षण किया.

यह निरीक्षण आगामी छठ पर्व के मद्देनजर सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। ​निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों की भौतिक स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंधन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को इन पहलुओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा प्रबंधन: महोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए घाटों पर अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित करने और गोताखोरों की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया गया.
​सीसीटीवी कैमरा: एसपी ने घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया, ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके.
समन्वय: गढ़वा थाना प्रभारी को विशेष सावधानी बरतने तथा नगर निगम, पूजा समिति एवं संबंधित सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया.

​भक्तों के लिए सुविधाएं: छठव्रतियों की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम बनाने को कहा गया.
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नेम (नियम), अखंडता और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन और आम जनता दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि गढ़वा पुलिस आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गढ़वा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गढ़वा, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा, थाना प्रभारी गढ़वा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App