24.7 C
Aligarh
Saturday, October 25, 2025
24.7 C
Aligarh

झारखंड मौसम अपडेट: छठ पूजा पर झारखंड में होगी बारिश! रांची, बोकारो समेत कई जिलों में IMD का अलर्ट


न्यूज11भारत
रांची/डेस्क:
रांची मौसम विभाग की ओर से एक परेशान करने वाली खबर है, खासकर उन लोगों के लिए जो झारखंड में छठ पूजा मना रहे हैं. क्योंकि कद्दू भात से लेकर आखिरी अर्घ्य के दिन तक यानी 26 से 27 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन चार दिनों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

जानिए कद्दू भात के दिन कैसा रहेगा मौसम
25 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में पूरे दिन बादल छाये रहेंगे. वहीं, कई जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है. यह स्थिति 26 अक्टूबर को भी देखने को मिलेगी, जहां मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जिससे झारखंड के तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है.

26-27 अक्टूबर को बारिश की संभावना
26 और 27 अक्टूबर को भी झारखंड के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जिससे खासकर छठ पर्व करने वालों को परेशानी हो सकती है. आने वाले तीन दिनों में झारखंड का तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा 2025 नहाय खाय: लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App