26.1 C
Aligarh
Saturday, October 25, 2025
26.1 C
Aligarh

भागलपुर विधानसभा: बीजेपी प्रत्याशी रोहित पांडे ने चलाया भव्य पदयात्रा अभियान, जनता से किया संवाद लोकजनता


भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025.एनडीए के समर्पित एवं ऊर्जावान उम्मीदवार रोहित पांडे आज भागलपुर विधानसभा के ईश्वर नगर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों मुंदीचक, भीखनपुर, गुमटी नंबर 2, गुमटी नंबर 2, गुमटी नंबर 12, भट्टा रोड, लालू चक आदि में महामार्च एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

पदयात्रा के दौरान रोहित पांडे ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता से साझा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद वह भागलपुर में नव-विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

रोहित पांडे ने कहा-

“भागलपुर के लोगों ने हमेशा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन में विश्वास किया है। मैं जनता के इस विश्वास को और मजबूत करने का काम करूंगा, ताकि भागलपुर राज्य और देश के विकास का एक मजबूत केंद्र बन सके।”

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मो अभय बर्मनजिला उपाध्यक्ष अंजना प्रकाशईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष अमित ट्विंकलमंडल महासचिव हेमन्त शर्माअनंत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कंचन पांडे, आकाश मिश्रा, विश्वजीत मिश्रओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमन मंडलयुवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू साहमंडल महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति पांडे, रिंकू वर्मा इसमें मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनता से एनडीए को समर्थन देने की अपील की.



व्हाट्सएप चैनल


VOB चैनल से जुड़ें

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App