24 C
Aligarh
Thursday, October 23, 2025
24 C
Aligarh

रांची न्यूज़: डोरंडा काली पूजा के दौरान आश्रम के निराश्रित बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण.


रांची. श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, डोरंडा ने गुरुवार को मां काली के उत्सव के दौरान दैनिक पूजा की. सुबह नौ बजे से मां काली की पूजा शुरू हो गयी. विधि-विधान से मां की पूजा, आरती और पुष्पांजलि की गई। दोपहर में देवी मां को खिचड़ी, सब्जियां, चटनी और विभिन्न प्रकार के भाजा का भोग लगाया गया। इसमें विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों एवं हजारों माता भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूजा पंडाल में आदिम जाति सेवा मंडल द्वारा संचालित निराश्रित आश्रम के बच्चों को स्वेटर दिया गया. इसमें समिति सदस्य सरदार कुलवंत सिंह व अरुण सिंह ने सहयोग किया. श्रद्धालु आनंद मेले का लुत्फ उठा रहे हैं. समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, सचिव जयदेव घोष, प्रदीप कुमार मुन्ना, प्रदीप पांडे, निर्मल गुप्ता, प्रकाश वर्मा, सरदार कुलवंत सिंह, अरुण सिंह, प्रकाश मामा, विवेक सहाय, त्रिपुरारी सिंह, विजय सिन्हा, महादेव घोष, सुनील सिन्हा, संजय घोष, अशोक पासवान, श्यामल घोष, शंकर गुप्ता, संजय घोष, अजय ठाकुर, राकेश पाल, महेश विजय, राहुल चौरसिया, चंदन सिंह, अभिषेक घोष, विश्वनाथ राम, रोहन चौरसिया, सम्मी गुप्ता, रिंकू गुप्ता, कुंदन प्रसाद, संटू, सुभाष समेत सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का सहयोग रहा.

अस्वीकरण: यह लोकजनता अखबार का स्वचालित समाचार फ़ीड है. इसे लोकजनता.कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App