न्यूज11भारत
रांची/डेस्क: रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने रांची रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. छठ पर्व के लिए 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही थीं, जिसे बढ़ाकर 20 जोड़ी कर दिया गया है. बिहार जाने वाली ट्रेन में सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने खुद जाकर यात्रियों से बात की. रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में मदद कर रही है.
यह भी पढ़ें: पीएनबी घोटाला: भगोड़े मेहुल चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा