26.2 C
Aligarh
Sunday, October 19, 2025
26.2 C
Aligarh

अयोध्या में दीपोत्सव: अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाई रामनगरी, देखें वीडियो


अयोध्या में दीपोत्सव: अयोध्या में जगमगाती रोशनी के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो गई. एक साथ 26 लाख से ज्यादा दीयों से रोशन हुई राम नगरी ने एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है. दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम और सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का ‘राज्याभिषेक’ कर किया. राज्याभिषेक समारोह के दौरान राम कथा पार्क जय श्री राम के नारे से गूंज उठा. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद सीएम योगी सरयू की महाआरती में शामिल हुए. राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 26 लाख से ज्यादा दीपक जलाए गए हैं.

सीएम योगी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं प्रदेशवासियों को दीपोत्सव 2025 की शुभकामनाएं देता हूं। दीपोत्सव के इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने उत्तर प्रदेश की एक पहचान बनाने का प्रयास किया है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किया है कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों की पहचान से कोई समझौता न हो और कोई भी उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।”

दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र मिला। सबसे पहले, सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ दीये जलाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। दूसरे, उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा 26,17,215 तेल के दीयों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी।

लेजर और लाइट शो के साथ हुआ रामलीला मंचन

अयोध्या में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है. पूरा सरयू तट दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है.

ड्रोन शो का आयोजन किया गया

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर ड्रोन शो चल रहा है. यहां दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते घाट के साथ दीपोत्सव मनाया जा रहा है.

दुनिया को दिखाया कि दीपक कैसे जलाए जाते हैं- सीएम योगी

समारोह के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित करने का फैसला किया, तो इसके पीछे हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीपक कैसे जलाए जाते हैं।” अयोध्या में बदलावों पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या अब “विकास और विरासत का अद्भुत संगम” प्रस्तुत करता है। उन्होंने महोत्सव की भव्यता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 51 लाख दीपक जलाये जा रहे हैं. (इनपुट भाषा)

यह भी पढ़ें: दीपोत्सव 2025: 500 वर्षों तक हमें अपमान सहना पड़ा…अयोध्या में गरजे योगी, सपा और कांग्रेस पर बोला हमला



FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
Download App