धनतेरस पूजा सामग्री (धनतेरस 2025)
तारीख – 18 अक्टूबर 2025
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में ये वस्तुएं अवश्य रखें-
लक्ष्मी-गणेश और कुबेर देव की मूर्ति या चित्र
कुबेर यंत्र और श्री यंत्र
लकड़ी का स्टूल, नया बही-खाता और कलम
अक्षत, रोली, हल्दी, सिन्दूर
गंगाजल, घी, चीनी
पान का पत्ता, सुपारी, लौंग, इलायची, फल
फूल माला
नये पीले और लाल वस्त्र
छोटी दिवाली पूजा सामग्री (छोटी दिवाली 2025)
तारीख – 19 अक्टूबर 2025
छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के दिन लक्ष्मी-गणेश की भी पूजा की जाती है। इस दिन के लिए सामग्री रखें –
गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति
लकड़ी की चौकी, जनेऊ, कलावा
घी, रोली, चंदन, हल्दी, चावल
अगरबत्ती, दीपक
फूल, फल, मिठाइयाँ
खील-बताशे, पंचामृत, गंगाजल
दिवाली पूजा सामग्री (दिवाली 2025)
तारीख – 20 अक्टूबर 2025
दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन की मुख्य सामग्री –
गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र
चौकी, कलश, नया लाल कपड़ा
दीपक, घी, तेल, बाती
गंगाजल, पंचामृत
सिन्दूर, हल्दी, रोली, अक्षत, चंदन
धूप, अगरबत्ती
फूल, माला, सुपारी, सुपारी, लौंग, इलायची
मिठाई
गोवर्धन पूजा सामग्री (गोवर्धन पूजा 2025)
तारीख – 22 अक्टूबर 2025
गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन के लिए आवश्यक सामग्री –
गाय के गोबर से (गोवर्धन पर्वत बनाने के लिए)
पूजा की थाली, कलश में जल
रोली, चावल, फूल
धूप, दीप, बताशे
मिठाई, दही, शहद, गंगाजल, फूल माला
भाई दूज पूजा सामग्री (भाई दूज 2025)
तारीख – 23 अक्टूबर 2025
भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। पूजा के लिए सामग्री रखें-
नारियल
रोली, अक्षत, चंदन
मौली धागा या कलावा
दीपक, सुपारी, पान का पत्ता
मिठाई, फल
दूर्वा घास