23.5 C
Aligarh
Sunday, October 19, 2025
23.5 C
Aligarh

दिवाली 2025: पुष्य नक्षत्र पर करें खरीदारी…मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, धन में होगी वृद्धि


नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। धनतेरस से चार दिन पहले पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए शुभ रहता है। इस योग में सोना, चांदी और चल संपत्ति के साथ-साथ विलासिता का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली के त्योहार तक सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है. ये शुभ योग इन तिथियों को खास बना रहे हैं। धनतेरस से पहले आप पुष्य नक्षत्र में खरीदारी कर सकते हैं.

पुष्य नक्षत्र, नक्षत्रों का राजा

ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र हैं, जिनमें से पुष्य नक्षत्र को राजा माना जाता है। इसे धन, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इस नक्षत्र में घर, वाहन, संपत्ति खरीदना या कोई बड़ा निवेश करना बहुत शुभ होता है। अगर आप दिवाली से पहले सोना, चांदी, गाड़ी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 14 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर इसे खरीद सकते हैं।

देवी लक्ष्मी का जन्म पुष्य नक्षत्र में ही हुआ था।

ऐसी भी मान्यताएं हैं कि देवी लक्ष्मी का जन्म पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इसलिए आप इस दिन दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।

मंगलवार, 14 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र

शुक्रवार, 17 अक्टूबर सिद्धि राजयोग

शनिवार, 18 अक्टूबर धन त्रयोदशी (धनतेरस)

रविवार, 19 अक्टूबर अमृत सिद्धि योग

सोमवार, 20 अक्टूबर 2 सर्वाथ सिद्धि योग शुभ खरीदारी

ये भी पढ़ें- दिवाली 2025: दिवाली 2025 पर बनेगा नवपंचम राजयोग, चमकेगी तीन राशियों की किस्मत

इन वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है

ज्योतिषाचार्य दीपक गोस्वामी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी, वाहन, जमीन, घर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मंगलवार को पड़ने के कारण इसे मंगल पुष्य कहा जाएगा और बुधवार को पड़ने के कारण इसे बुध पुष्य कहा जाएगा। इस दिन मंत्र जाप, पूजा-पाठ और दान जैसे शुभ कार्य भी किए जा सकते हैं।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
Download App