27.7 C
Aligarh
Sunday, October 19, 2025
27.7 C
Aligarh

इन 8 अभिनेत्रियों ने धर्म के लिए छोड़ दी एक्टिंग, लिस्ट में जायरा वसीम का नाम भी शामिल


मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस का ग्लैमर भले ही कमाल का हो, लेकिन कभी-कभी यही ग्लैमर उन्हें सुकून नहीं देता। कुछ हसीनाएं ऐसी भी रहीं, जिन्होंने अपने करियर के शिखर पर पहुंचने के बावजूद नाम और शोहरत से ऊपर धर्म और आध्यात्म को चुना।

इनमें जायरा वसीम भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया था। लेकिन वह अकेली नहीं हैं – उनसे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने धर्म की राह पर चलने के लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा था। आइये जानते हैं ऐसी ही 8 अभिनेत्रियों के बारे में –

1. जायरा वसीम

फिल्म ‘दंगल’ से अपनी पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने 2019 में बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि फिल्मों में काम करते-करते वह अपने धर्म और अध्यात्म से दूर होती जा रही हैं। जायरा का ये कदम उस वक्त आया जब उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था.

2. अनघा भोसले

टीवी शो ‘अनुपमा’ में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले ने भी मनोरंजन जगत से दूरी बना ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि इंडस्ट्री में खूब पॉलिटिक्स हो रही है और वह अब अपना जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में बिताना चाहती हैं। उन्होंने अपना नाम भी बदलकर राधिका गोपी डीडी रख लिया।

3. सना खान

फिल्म ‘जय हो’ और ‘बिग बॉस’ से फेम हासिल करने वाली सना खान ने अचानक बॉलीवुड छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास नाम और पैसा था, लेकिन उनके दिल को शांति नहीं थी. इसके बाद उन्होंने इस्लाम का रास्ता अपना लिया और मौलाना अनस से शादी कर ली।

4. अनु अग्रवाल

‘आशिकी’ से मशहूर हुईं अनु अग्रवाल की जिंदगी 1999 में एक हादसे के बाद पूरी तरह से बदल गई। उनका रुझान योग और अध्यात्म की ओर हो गया और वह बिहार के मुंगेर में योग साधना केंद्र में अपना जीवन गुजारने लगीं। अनु ने बताया था कि 2001 में उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था और संन्यास ले लिया था.

5. बरखा मदान

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ में नजर आ चुकीं बरखा मदान ने 2014 में मनोरंजन इंडस्ट्री को पूरी तरह से छोड़ दिया था। पूर्व मॉडल और ब्यूटी क्वीन रह चुकीं बरखा अब बौद्ध नन बन गई हैं और उन्हें ग्याल्टेन सैमटेन के नाम से जाना जाता है।

6.ममता कुलकर्णी

90 के दशक की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी बॉलीवुड से दूरी बना ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2013 और 2016 के बीच इस्लाम धर्म अपना लिया और विक्की गोस्वामी से शादी के बाद अपना नाम बदलकर आयशा बेगम रख लिया। बाद में वह धर्म के पथ पर आगे बढ़ती रहीं।

7. नूपुर अलंकार

150 से ज्यादा टीवी शोज में काम कर चुकीं नुपुर अलंकार ने 2022 में संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने पति और इंडस्ट्री दोनों को छोड़कर धर्म की राह पकड़ ली। नूपुर ने रिटायरमेंट के बाद एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी.

8. सोफिया हयात

अपनी बोल्डनेस और ‘बिग बॉस’ से प्रसिद्धि पाने वाली सोफिया हयात ने भी ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि अब वह नन बन गई हैं और पूरी तरह से आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
Download App