22.1 C
Aligarh
Monday, October 27, 2025
22.1 C
Aligarh

सोने के मामले में दुनिया भर में भारतीय महिलाओं का दबदबा, अमेरिका और चीन समेत 10 पीछे


बिजनेस डेस्क. भारतीय महिलाएं दुनिया की सबसे बड़ी सोने की निवेशक हैं। उनके पास अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और जापान जैसे 10 बड़े देशों के कुल योग से भी ज्यादा सोना है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास करीब 25,488 टन सोना है।

यह आंकड़ा दुनिया के कई देशों के आधिकारिक स्वर्ण भंडार से कहीं ज्यादा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू सोना उत्पादन में भारत सबसे आगे है। अकेले भारतीय महिलाओं के पास दुनिया के कुल आभूषण सोने का लगभग 11% यानी लगभग 24,000 टन सोना है।

इतना सोना कि आंकड़े हैरान कर देंगे

भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोना अमेरिका जैसे देश से भी ज्यादा है। अमेरिका के पास 8,133 टन सोना है, जबकि चीन के पास 2,279 टन और रूस के पास 2,332 टन है। 2025 में भारतीय महिलाओं के पास सोना 25,000 टन से अधिक हो जाएगा।

आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर इस सोने की मौद्रिक कीमत निकाली जाए तो यह 1.5 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर बैठेगी, जो भारत की जीडीपी का लगभग आधा है।

दक्षिण भारत की महिलाएं सबसे ज्यादा हैं

रिपोर्ट बताती है कि भारत के कुल सोने का 40% हिस्सा दक्षिण भारत की महिलाओं के पास है। इसमें अकेले तमिलनाडु की महिलाओं की हिस्सेदारी 28% है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के एक अध्ययन के अनुसार, 2020-21 में भारतीय परिवारों के पास 21,000-23,000 टन सोना था। 2023 तक यह आंकड़ा बढ़कर 24,000-25,000 टन हो जाएगा।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App