मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने अब ठंड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. अंबालाल पटेल ने कहा कि अब प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. मध्य गुजरात और उत्तरी गुजरात में ठंड बढ़ेगी. उत्तर गुजरात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा, जबकि सौराष्ट्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है. 21 नवंबर के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है.
दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
प्रदेश में सर्दी के मौसम के बीच मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने आगे कहा कि यूरोप और एशिया से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है. 18 नवंबर से 20 नवंबर तक तापमान में बढ़ोतरी होगी. फिलहाल वातावरण लगभग शुष्क रहने की संभावना है। 19 नवंबर के आसपास अरब सागर में निम्न दबाव बनेगा। 24 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव या चक्रवात बनने की संभावना है। दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। हालाँकि नवंबर के अंत में माहौल बदल जाएगा।



