मुंबई फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस स्टेज5 प्रोडक्शन की पहली फिल्म गुस्ताख इश्क का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक बार फिर पुराने जमाने के सच्चे प्यार, शायरी और ख्वाहिशों को पर्दे पर लाती है। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है और इसमें नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।
https://twitter.com/tran_adarsh/status/1987798484183892114?s=20
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मनीष मल्होत्रा, उनके भाई दिनेश मल्होत्रा, निर्देशक विभु पुरी, संगीतकार विशाल भारद्वाज और फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है, गीत गुलज़ार ने लिखे हैं और इसमें अरिजीत सिंह, शिल्पा राव, पापोन, जावेद अली, जजीम शर्मा और हिमानी कपूर जैसे प्रसिद्ध गायकों की आवाज़ें हैं। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें:
70वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार: नए डांसिंग स्टार सिद्धांत चतुवेर्दी… ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फिल्मफेयर स्टेज पर तहलका मचा दिया.



