24.9 C
Aligarh
Friday, November 14, 2025
24.9 C
Aligarh

12 ज्योतिर्लिंग मंदिर: अपनी राशि के अनुसार करें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन…जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।


राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग दर्शन

1. वृषभ- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)

गुजरात में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है। वृषभ राशि वालों के लिए इसका दर्शन अत्यंत शुभ माना जाता है।

2. कन्या – मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश के इस ज्योतिर्लिंग का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। कन्या राशि वाले यहां आकर शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

3. तुला-महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर लिंग स्वयंभू माना जाता है। तुला राशि वालों के लिए इसका दर्शन अत्यंत शुभ बताया गया है।

4. कर्क – ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)

ओंकारेश्वर नर्मदा नदी के मध्य में एक द्वीप के रूप में स्थित है। कर्क राशि वाले लोग यहां आकर मानसिक शांति और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

naidunia_image

5. कुंभ- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तराखंड)

हिमालय में स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इसके दर्शन से कुंभ राशि वालों के लिए विशेष कृपा होगी।

6. मकर- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

मकर राशि के जातकों के लिए महाराष्ट्र का भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग शुभ माना जाता है।

7. धनु- काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तर प्रदेश)

वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर दुनिया के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है। धनु राशि वालों को यहां विशेष लाभ मिलता है।

8. मीन – त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

मीन राशि के जातकों के लिए त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग अत्यंत शुभ है। गंगा का उद्गम भी यहीं माना जाता है।

9. सिंह – वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (झारखंड)

वैद्यनाथ धाम को चमत्कारी माना जाता है। सिंह राशि के लोग यहां आकर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

10. मिथुन – नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात)

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुजरात स्थित नागेश्वर लिंग की पूजा शुभ मानी जाती है।

11. मेष-रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग (तमिलनाडु)

रामेश्‍वरम ज्‍योतिर्लिंग का संबंध भगवान राम से है। मेष राशि वालों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है।

12. वृश्चिक – घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)

बारहवां ज्योतिर्लिंग घुश्मेश्वर वृश्चिक राशि के जातकों को शुभता और शक्ति प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें- पुत्रदा एकादशी 2025: संतान की सुख-समृद्धि के लिए पवित्र व्रत, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में उल्लिखित उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। यहां इस आर्टिकल फीचर में जो लिखा गया है, नईदुनिया उसका समर्थन नहीं करता। इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/किंवदंतियों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य या दावा न मानें और अपने विवेक का प्रयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App