इस साल दिवाली पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे लक्ष्मी पूजन का महत्व और भी बढ़ गया है. आइए जानते हैं आज का पंचांग और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त.
पंचांग- 20 अक्टूबर 2025
तिथि: कृष्ण चतुर्दशी
मास (पूर्णिमांत): कार्तिक
दिनांक: सोमवार
संवत्सर: 2082
लक्ष्मी पूजा का शुभ समय
पूजा का समय: शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 05:46 बजे से रात 08:18 बजे तक
वृषभ काल: शाम 07:08 बजे से रात 09:03 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: प्रातः 06:25 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:46 बजे
चंद्रोदय: प्रातः 06:06 बजे
चंद्रास्त: सायं 05:01 बजे
अन्य विवरण
योग: वैधृति रात्रि 02:35 तक
करण: शकुनि 03:44 बजे तक, चतुष्पद 04:47 बजे तक
सूर्य राशि: तुला
चंद्र राशि: कन्या
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 01:40 बजे से 03:26 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 07:50 से प्रातः 09:15 तक
गुलिकाल: दोपहर 01:31 बजे से दोपहर 02:56 बजे तक
यमगंड: सुबह 10:40 से 12:06 बजे तक
दिवाली का महत्व
दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इसे अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे और लोगों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। इस त्योहार का संदेश सिर्फ घरों को रोशनी से सजाना नहीं है, बल्कि मन के अंधेरे को दूर कर सकारात्मकता और आशा का संचार करना भी है।