धर्म डेस्क. 16 नवंबर, 2025 का प्रेम राशिफल रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव, समझ और नई शुरुआत के संकेत लेकर आया है। आज कई राशियों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने, गलतफहमियां दूर करने और रिश्तों को मजबूत करने का मौका मिलेगा।
कुछ जोड़ों के बीच छोटे-मोटे विवाद संभव हैं, लेकिन संचार और समझ से रिश्तों में सुधार हो सकता है। कुछ राशियों के लिए दिन रोमांस, साथ घूमने और दिल की बातें करने के लिए बेहद अनुकूल है। कुल मिलाकर आज प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता, धैर्य और विश्वास की परीक्षा है.
मेष- आज आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इससे आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति रहेगी। अच्छा होगा आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। उनके साथ समय बिताएं और वे जो कहते हैं उसे समझें।
वृषभ- आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपकी जेब पर अतिरिक्त खर्चे बढ़ेंगे। आपका पार्टनर आपसे अधिक खर्च करवा सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप अपने मन की बात अपने पार्टनर से कह सकते हैं।
मिथुन- आज आप अपने पार्टनर से चल रही दूरियों को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। दिन अच्छा है। पुराने मुद्दों पर अपने पार्टनर के साथ झगड़े खत्म करें। उन्हें मनाने की कोशिश करें. आपका पार्टनर आपकी बात मान लेगा. आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ रहेगा।
कर्क- आज का दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आपके साथ समय बितायेगा। हालाँकि छोटे-मोटे विवाद होने की संभावना है लेकिन फिर भी आपका पार्टनर आज आपके साथ अच्छा महसूस करेगा। आपके बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे.
सिंह- आज आपका लव पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे झगड़ सकता है। विवाद की स्थिति न पैदा होने दें. अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और उनके साथ समय बिताएं। आप अपने पार्टनर से पुरानी गलतियों को लेकर सॉरी कहकर झगड़ा खत्म कर सकते हैं।
कन्या- आज आपका लव पार्टनर उदास और चिंतित नजर आएगा। आपका पार्टनर किसी बात से दुखी हो सकता है। आप उनके साथ समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा। उनके विचारों को समझने की कोशिश करें. उन्हें यह महसूस कराएं कि उनकी उपस्थिति आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
तुला- आज आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन बेहद शुभ रहेगा. पुराने विवाद खत्म होंगे. आज आप एक नई शुरुआत करेंगे। आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकता है।
वृश्चिक- आज पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। इससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कुछ चीज़ों पर आपके पार्टनर का नज़रिया अलग हो सकता है। बेहतर होगा कि बैठकर समस्याओं का समाधान खोजा जाए।
धनु- आज आपका पार्टनर कुछ बातों पर आपसे मतभेद जाहिर कर सकता है। हालाँकि आप दोनों के बीच रिश्ता पहले जैसा ही रहेगा। पार्टनर की बातों का बुरा न मानें. रिश्ते को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करें।
मकर- आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. पार्टनर के साथ चल रहे मतभेदों को और अधिक न बढ़ने दें। आज अच्छा दिन होगा। पुरानी बातों को भूलकर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।
कुम्भ- आज आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा समय बितायेगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। आप अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपका पार्टनर आज आपका प्रस्ताव स्वीकार कर सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।
मीन- आज का दिन पार्टनर के साथ अच्छा बीतेगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। लंबी यात्रा के योग हैं. आपका पार्टनर आज आपसे जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें शेयर कर सकता है। आज का दिन खास रहेगा.



